मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news grand maha aarti of mother ganga took place at paschim vahini ghat on dev diwali

Chandauli News: देव दीपावली पर पश्चिम वाहिनी घाट पर हुई मां गंगा की भव्य महाआरती.

"डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पवित्र और प्रसिद्ध पर्व है और उन्हें यहाँ होने का सौभाग्य मिला। इस घाट के बनने से माँ गंगा की सीढियाँ सुलभ हुईं, जो आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हरिद्वार की गंगा आरती परंपरा से जुड़ा है; आज देवता पृथ्वी पर आते हैं और दीपकों का विशेष महत्व है"

chandauli

9:04 AM, Nov 6, 2025

Share:

Chandauli News: देव दीपावली पर पश्चिम वाहिनी घाट पर हुई मां गंगा की भव्य महाआरती.
logo

मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देते आयोजक गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल और अखिलेश अग्रहरी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा बुधवार की शाम को क्षेत्र में भव्य रूप से देव दीपावली मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम मां भागीरथी पश्चिम वाहिनी गंगा तट बलुआ घाट पर हुआ जहाँ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच दीपदान कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बलुआ बाजार और गंगा घाट दुल्हन की तरह सजा हुआ था; 21 हजार दीपकों से पूरा घाट जगमगा रहा था। 

Img

गंगा सेवा समिति के कार्यकर्ता और बटुके श्रद्धा से लगे रहे, और गंगा की भव्य महाआरती करीब एक घंटे चली। आयोजक गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल व भाजपा नेता अखिलेश अग्रहरी ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सैकड़ों लोगों ने गंगा में दीपदान किया और दूर-दूर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुरक्षा व्यवस्था बलुआ एसओ अतुल कुमार ने सुनिश्चित रखी।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पवित्र और प्रसिद्ध पर्व है और उन्हें यहाँ होने का सौभाग्य मिला। इस घाट के बनने से माँ गंगा की सीढियाँ सुलभ हुईं, जो आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हरिद्वार की गंगा आरती परंपरा से जुड़ा है; आज देवता पृथ्वी पर आते हैं और दीपकों का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में दीपक हमारे कर्मों का साक्षी माना जाता है। उन्होंने माँ गंगा को सदैव अविरल व स्वच्छ रखने पर ज़ोर दिया और बलुआ के भव्य आयोजन के लिए दीपक जायसवाल, अरविंद पाण्डेय व उनकी टीम को बधाई दी।

Img

इस दौरान पूर्व जिला जज मनोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रमुख अरुण जायसवाल, डॉ. अजय सिंह, योगेंद्र मिश्रा, बीरेन्द्र तिवारी, अनिल सिंह, राजेश सिंह, प्रधान आशुतोष सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, संकठा राजभर, राकेश जायसवाल, एड जगदीश सिंह, अभिमन्यु मिश्रा, जुगनू पासवान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सर्वेश कुशवाहा ने की, स्वागत भाषण अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने दिया, और संचालन अरबिंद पाण्डेय ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.