मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news green plantation in papers more than 200 plants drying up at dulhipur panchayat building

Chandauli News: कागजों में हरा-भरा वृक्षारोपण, दुलहीपुर पंचायत भवन पर सूख रहे 200 से अधिक पौधे.

“करोड़ों रुपये खर्च कर चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की जमीनी हकीकत दुलहीपुर में सवाल खड़े कर रही है। पंचायत भवन परिसर में रोपे जाने से पहले ही 200 से अधिक पौधे सूखने लगे हैं, जबकि रिकॉर्ड में अभियान सफल बताया जा रहा है।”

chandauli

2:07 PM, Jul 29, 2026

Share:

Chandauli News: कागजों में हरा-भरा वृक्षारोपण, दुलहीपुर पंचायत भवन पर सूख रहे 200 से अधिक पौधे.
logo

पंचायत भवन में अवस्थित तरीके से फेके गए और सुख रहे पौधे

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: सौरभ कुमार, पड़ाव, चंदौली.

चंदौली। प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान-2026 और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जिले में लाखों पौधे लगाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन पीडीडीयू नगर तहसील के दुलहीपुर गांव की तस्वीर इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। यहां ग्राम्य विकास विभाग की ओर से रोपण के लिए लाए गए 200 से अधिक पौधे पंचायत भवन परिसर में खुले में पड़े-पड़े सूख रहे हैं। पौधों की देखभाल न होने से विभागीय लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सरकार हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करती है। इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस और 12 जुलाई को आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान के तहत जिले में 25 विभागों को मिलाकर 76,66,200 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें ग्राम्य विकास विभाग को 13,94,100 पौधे लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

इसके बावजूद दुलहीपुर पंचायत भवन परिसर में पौधों की हालत अभियान की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पौधे कई दिनों से वहीं पड़े हैं, न तो उनका रोपण किया गया और न ही सिंचाई या संरक्षण की कोई व्यवस्था की गई। परिणामस्वरूप अधिकांश पौधे सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते पौधों का रोपण और देखभाल नहीं की गई तो सरकारी धन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य भी प्रभावित होगा। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बचे हुए पौधों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर रोपित कराने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.