Chandauli News: शहीद चंदन के पिता को सम्मानित कर शहादत को किया नमन.
"स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी के निर्देश पर बीजेपी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद चंदन राय को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके पिता को सम्मानित किया। इस दौरान शहीद के बलिदान को नमन किया गया।"
chandauli
3:35 PM, Aug 14, 2025
Share:


शहीद चन्दन राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, सुर्यमुनि तिवारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित करके शहीदों को नमन करने के क्रम में नदेसर मारूफपुर निवासी शहीद चन्दन राय के पिता सत्यप्रकाश राय और उनके भाई मोहित राय को भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने बुधवार की शाम को सम्मानित किया। वहीं, शहीद चंदन राय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
शहीद चन्दन राय के पिता को सम्मानित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कि भाजपा सरकार में शहीदों को जो मान-सम्मान मिला, वो कभी किसी अन्य सरकार ने नहीं दिया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने के बाद गौरव की अनुभूति होती है। सरकार और आम जनमानस अपने वीर सैनिकों के बलिदान को सदैव याद करता रहेगा और नमन करता रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी, बलुआ मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, नागेंद्र मिश्रा, दुर्गेश पाण्डेय, अतुल सिंह रघुवंशी, मिश्रिलाल यादव, आशीष श्रीवास्तव, राजेश यादव, राजन निषाद, बीरेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



