ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news grp arrested three persons from different places

Chandauli News: जीआरपी ने अलग अलग जगहों से तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार.

"जीआरपी सीओ वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि ट्रेनों से शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीडीयू जंक्शन से दो और दिलदारनगर स्टेशन से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है"

chandauli

11:44 AM, Aug 31, 2025

Share:

 Chandauli News: जीआरपी ने अलग अलग जगहों से तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार.
logo

डीडीयू जीआरपी की गिरफ्त में शराब तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.  

चंदौली। जीआरपी ने पिछले 24 घंटे में अलग-अलग समय पर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 35 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब बरामद हुए हैं। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तीनों तस्करों का चालान किया गया है। जीआरपी के सीओ वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि ट्रेनों से शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार की भोर में डीडीयू रेलवे से एक युवक के पास से 10.5 लीटर शराब बरामद किया गया। युवक का नाम आयुश कुमार, निवासी ग्राम नोनिडीह, थाना बेन, नालंदा, बिहार है। इसके पूर्व, शुक्रवार को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में शुभम कुमार मंडल, निवासी 206 रेलवे कॉलोनी, मकान नंबर 16/01, थाना आरा, बिहार को गिरफ्तार कर उसके पास से 16.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। युवक का चालान किया गया है। इसी तरह, दिलदारनगर चौकी जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के पीएफ नंबर 01, यात्री प्रतीक्षालय के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर नौ लीटर शराब बरामद किया। गिरफ्तार जितेन्द्र कुमार झा, निवासी जनदाहा, वार्ड नंबर 18, महुआ बस स्टैंड के पास, जिला वैशाली का चालान किया गया है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.