Chandauli News: जीआरपी ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को दबोचा, 7.6 लीटर शराब बरामद.
"पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेनों के जरिए बिहार ले जाता था और ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध कमाई करता था।"
chandauli
8:07 PM, May 8, 2026
Share:


डीडीयू जीआरपी की गिरफ्त में शराब तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। जीआरपी डीडीयू पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7.6 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर उत्तर प्रदेश से शराब ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचता था।
डीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने बुधवार तड़के डीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 के हावड़ा छोर पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद जिले के जमहोर थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय इकराम असरफ पुत्र स्वर्गीय हिसामुद्दीन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 38 पाउच ब्लू लाइम देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच 200 एमएल का था। बरामद शराब की कुल मात्रा 7.6 लीटर बताई गई है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेनों के जरिए बिहार ले जाता था और ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध कमाई करता था। मामले में जीआरपी डीडीयू थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। #ChandauliNews #GRP #LiquorSmuggling #DDU #UPNews
