Chandauli News: जीआरपी ने सर्विलांस से खोजे 120 गुम मोबाइल, यात्रियों को सौंपे.
"डीडीयू जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस पाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली और जीआरपी को धन्यवाद देते हुए खुशी-खुशी रवाना हुए।"
chandauli
10:07 PM, Feb 4, 2026
Share:


खोया हुआ मोबाइल सौंपते डीडीयू जीआरपी इंस्पेक्टर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। यात्रा के दौरान ट्रेनों या रेलवे प्लेटफार्म पर गुम हुए मोबाइल फोन को खोजने में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने सर्विलांस की मदद से 120 गुम मोबाइल फोन खोजकर बुधवार को उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। महीनों पहले खोए मोबाइल फोन वापस मिलने पर यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने जीआरपी का आभार जताया।
आज के दौर में मोबाइल फोन केवल संपर्क का साधन नहीं रह गया है, बल्कि इसमें बैंकिंग से जुड़ी जानकारियां, महत्वपूर्ण दस्तावेज और निजी डेटा सुरक्षित रहता है। ऐसे में मोबाइल फोन के गुम हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेनों या स्टेशन पर मोबाइल गुम होने की सूचना मिलने पर जीआरपी मोबाइल के आईएमईआई नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसकी तलाश करती है।
विज्ञापन
इस संबंध में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम की कड़ी मेहनत और तकनीकी सहायता से 120 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बुधवार को सभी पीड़ित यात्रियों को जीआरपी कार्यालय बुलाकर सत्यापन के बाद उनके मोबाइल फोन सौंप दिए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस पाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली और जीआरपी को धन्यवाद देते हुए खुशी-खुशी रवाना हुए।
