ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news grp gave diwali gift by returning the lost mobile phones of 90 people the price of the recovered mobile was fourteen lakhs

Chandauli News: 90 लोगों के खोए हुए मोबाइल को वापस कर जीआरपी ने दिया दीपावली गिफ्ट, बरामद मोबाइल की कीमत चौदह लाख.

"जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पिछले एक वर्ष में खोए हुए 90 फोन को सर्विलांस टीम की मदद से खोज लिया गया, जिनके मोबाइल फोन बरामद हो गए थे।उनको दीपावली के पूर्व जीआरपी थाने पर बुलाकर उनके फोन वापस कर दिए गए। मोबाइल धारकों ने अपने खोए हुए मोबाइल फोन को पाकर जीआरपी पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की"

chandauli

7:09 PM, Oct 17, 2025

Share:

Chandauli News: 90 लोगों के खोए हुए मोबाइल को वापस कर जीआरपी ने दिया दीपावली गिफ्ट, बरामद मोबाइल की कीमत चौदह लाख.
logo

खोए हुए मोबाइल पाने वाले मोबाइल स्वामियों के साथ जीआरपी इंस्पेक्टर डीडीयू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। जीआरपी ने दीपावली के पहले 90 लोगों के खोए हुए मोबाइल को वापस कर दीपावली गिफ्ट दे दिया। शुक्रवार को डीडीयू जीआरपी थाने पर 90 लोगों को उनके मोबाइल फोन वापस किए गए। एक वर्ष से छह महीने पहले तक खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। उन्होंने जीआरपी को धन्यवाद दिया। ट्रेनों से यात्रा के दौरान गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायत लोग जीआरपी में करते हैं। जीआरपी सर्विलांस की मदद से मोबाइल को ढूंढती है।

इस बाबत डीडीयू जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पिछले एक वर्ष में खोए हुए 90 फोन को सर्विलांस टीम की मदद से खोज लिया गया, जिनके मोबाइल फोन बरामद हो गए थे। ऐसे लोगों को दीपावली के पूर्व शुक्रवार को जीआरपी थाने पर बुलाया गया। आने पर सभी को उनके फोन वापस कर दिए गए। मोबाइल धारकों ने अपने खोए हुए मोबाइल फोन को पाकर खुशी जाहिर की और बरामदगी करने वाली थाना जीआरपी पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। बताया गया कि वितरित किए गए मोबाइल की अनुमानित लागत 14 लाख रुपये बताई गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.