Chandauli News: प्लेटफार्म पर अचानक बैग हिलता देख सन्न रह गए जीआरपी जवान, बैग खोला तो हो गए हैरान.
"जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अनुमान है कि कछुओं को तस्करी कर बंगाल ले जाया जा रहा होगा। ट्रेन बदलने के लिए तस्कर यहां उतरा होगा। जीआरपी की गश्त देखकर बैग छोड़कर भाग गया होगा। कछुओं को वन विभाग की टीम ले गई। आगे की कार्रवाई वन विभाग की टीम करेगी"
chandauli
1:14 PM, Aug 19, 2025
Share:


बरामद कछुआ
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर सोमवार की दोपहर में लावारिश बैग मिला। बैग में हलचल हो रही थी। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने जब बैग खोला तब उसमें से दो जिंदा कछुआ बरामद हुए। जीआरपी ने कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर लगातार गश्त की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर में एसआई संदीप कुमार राय के नेतृत्व में टीम प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर पहुंची।
बरामद कछुआ के सतह जीआरपी की टीम
विज्ञापन
यहां एक लावारिश बैग पड़ा मिला। बैग के बारे में पूछताछ करने पर किसी ने उसे अपना नहीं बताया। इस बीच बैग में कुछ हलचल होती दिखी। जब बैग खोलकर देखा तब उसमें दो बड़े आकार के जिंदा कछुआ मिले। कछुओं को जीआरपी लाया गया। यहां वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर कछुओं को उनके हवाले कर दिया गया। कछुआ कहां से कहां ले जाया जा रहा था। इसके बारे में पता नहीं चला। कछुओं को वन विभाग की टीम ले गई। आगे की कार्रवाई वन विभाग की टीम करेगी।



