Chandauli News: जीआरपी-आरपीएफ ने 44.90 लाख कैश के साथ दो को पकड़ा, बिहार विधानसभा चुनाव में अवैध धन खपाने की थी तैयारी.
"सोमवार रात जीआरपी और आरपीएफ की टीम गश्त कर रही थी। रात 01.15 बजे प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। दोनों के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उनमें 44.90 लाख रुपये नकद बरामद हुए। रुपये के संबंध में पूछे जाने पर दोनों कोई कागजात नहीं दिखा पाए"
chandauli
9:20 AM, Oct 15, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध धन खपाने की कोशिश जारी है। सोमवार आधी रात के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने डीडीयू रेलवे स्टेशन से दो व्यक्तियों को 44.90 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ लिया। दोनों रुपये बिहार ले जा रहे थे। टीम ने आयकर विभाग को सूचित किया। आयकर विभाग के आने पर रुपये और पकड़े गए व्यक्तियों को उनके हवाले कर दिया गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
रेलवे स्टेशन पर भी आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम लगातार गश्त कर रही थी। इसी क्रम में सोमवार रात जीआरपी के एसआई स्वतंत्र सिंह, आनंद कुमार भारती और आरपीएफ की एसआई सरिता गुर्जर की टीम गश्त कर रही थी। रात 01.15 बजे प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। दोनों के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उनमें नकदी बरामद हुई। रुपये के संबंध में पूछे जाने पर दोनों कोई कागजात नहीं दिखा पाए। दोनों को रुपये के साथ पकड़कर जीआरपी थाने लाया गया और गिनती की गई, जिसमें 44.90 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम निर्मल प्रीतम, निवासी गिधौर, जिला जमुई, बिहार और अंकित राज, निवासी धपरी, थाना झाझा, जिला जमुई, बिहार बताया। दोनों ने कहा कि वे रुपये लेकर बिहार जा रहे थे। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बरामद रुपये की सूचना आयकर विभाग, वाराणसी को दी गई। आयकर टीम के पहुंचते ही रुपये और आरोपियों को उनके हवाले कर दिया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी।



