Chandauli News: नेशनल हाईवे पर दो पक्षों में हुआ गुरिल्ला युद्ध, जमकर चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडा, वीडियो वायरल.
"घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए देखा जा रहा है। झगड़े में महिलाएं भी लाठी-डंडे चलाती नजर आईं। इस संबंध में सैयदराजा पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की"
chandauli
6:59 PM, Sep 9, 2025
Share:


हाइवे पर लाठी डंडे से मारपीट करते दो पक्ष के लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। सैयदराजा थाना अंतर्गत भतीजा अंडरपास (NH-19) के समीप रविवार को दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते-देखते रूद्र रूप धारण कर लिया, जो झड़प के बाद मारपीट में बदल गया। झगड़े के दौरान करीब दस से 15 महिलाएं और पुरुष शामिल रहे, जिन्होंने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया। अचानक हुई मारपीट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सड़क से गुजर रहे राहगीर भी दहशत में भागते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए देखा जा रहा है। झगड़े में महिलाएं भी लाठी-डंडे चलाती नजर आईं। इस संबंध में पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की।



