ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news guest house owners beat up dalit youth for removing the bike cctv video goes viral

Chandauli News: बाइक हटाने को लेकर गेस्ट हाउस मालिकों ने दलित युवक को पीटा, सीसीटीवी वीडियो वायरल.

"घटना के संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर और वायरल वीडियो उसे ज्ञान में लेते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है जहां से उपरांत मामले में विधि कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

11:54 AM, Mar 8, 2026

Share:

Chandauli News: बाइक हटाने को लेकर गेस्ट हाउस मालिकों ने दलित युवक को पीटा, सीसीटीवी वीडियो वायरल.
logo

पीड़ित दलित युवक को पीटते अग्रवाल गेस्ट हाउस के संचालक भाई

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली). 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1 स्थित काली मंदिर के पीछे गेस्ट हाउस के सामने बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे गेस्ट हाउस के मालिकों ने एक दलित कर्मचारी की लात-घूसों से पिटाई कर दी। पूरी घटना गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पीड़ित ने मामले में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। 

Img

जानकरी के अनुसार काली मंदिर के पीछे स्थित सनराइज गेस्ट हाउस के सामने एक बाइक बीच रास्ते में खड़ी थी, जिससे लोगों के आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इसी दौरान कैथापुर निवासी कर्मचारी सोनू ने बाइक को रास्ते से हटाकर किनारे कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर पास के अग्रवाल गेस्ट हाउस के मालिक राजू अग्रवाल और मनोज अग्रवाल मौके पर पहुंचे और सोनू के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 

विज्ञापन

Img

सोनू ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान जब दोनों आरोपियों की नजर कैमरे पर पड़ी तो वे कुछ दूरी पर जाकर उसे पिस्तौल दिखाकर धमकाने लगे। घटना के संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर और वायरल वीडियो उसे ज्ञान में लेते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है जहां से उपरांत मामले में विधि कार्रवाई की जाएगी। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.