ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news gumti fell into canal due to collision with trailer shopkeeper missing stir due to incident

Chandauli News : ट्रेलर की टक्कर से नहर में गिरी गुमटी, दुकानदार लापता, घटना से हड़कंप.

“चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के ऊंचहरा में चकिया की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने सड़क किनारे गुमटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गुमटी नहर की ओर जा गिरी और दुकानदार लापता हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है।”

chandauli

9:59 PM, Oct 14, 2026

Share:

Chandauli News : ट्रेलर की टक्कर से नहर में गिरी गुमटी, दुकानदार लापता, घटना से हड़कंप.
logo

नहर में पलटी ट्रेलर ट्रक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के ऊंचहरा में बुधवार को एक ट्रेलर सड़क किनारे स्थित गुमटी में टक्कर मारते हुए नहर की ओर जा गिरा। हादसे के बाद दुकानदार लापता हो गया। वाहन संख्या UP 78 HN 0148 बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि दुकानदार ट्रेलर के नीचे दबा हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Img

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर शिकारगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल दुकानदार की तलाश और उसकी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। हादसे के बाद प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

Img

स्थानीय लोगों ने मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण और हादसे की जांच की मांग की है। दुकानदार की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर प्रशासन की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.