ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dispute regarding the land of radha krishna temple in baina village revenue team investigated on the instructions of dm

Sonbhadra News: बैना गांव में राधा-कृष्ण मंदिर की जमीन को लेकर विवाद, डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने की जांच.

बभनी ब्लॉक के बैना गांव में राधा-कृष्ण मंदिर की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने मंदिर परिसर में पहुंचकर अभिलेखों का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने जमीन की रजिस्ट्री और मंदिर परिसर में प्रस्तावित चार कमरों के निर्माण में बाधा डालने को लेकर शिकायत की है। तहसीलदार दुद्धी अंजनी कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने जांच की।

sonbhadra

6:41 PM, Oct 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: बैना गांव में राधा-कृष्ण मंदिर की जमीन को लेकर विवाद, डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने की जांच.
logo

बैना गांव के राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में जमीन विवाद की जांच करते राजस्व अधिकारी और मौजूद ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लाक क्षेत्र के बैना गांव में पांच वर्ष पूर्व राधा कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए गांव के ही रामबृक्ष पनिका ने गांव वालों को दान दिया था। गांव वालों ने मंदिर निर्माण के लिए चहारदीवारी तथा श्रमदान कर निर्माण कर दिया। बाद में चंदौली जनपद से आए बीभा उपाध्याय ने पूजा पाठ करने तथा मंदिर बनवाने के लिए रामबृक्ष पनिका के घर रहने लगी। जब गांव वालों ने चहारदीवारी बनवा दी तो बीभा उपाध्याय ने रामबृक्ष पनिका को बहला फुसलाकर कर 17 जुलाई 2025को आराजी नंबर 1287 में पहली बार दो हजार व दूसरी बार बारह सौ चालीस हेक्टेयर भूमि रजिस्ट्री करा ली। गांव में राधाकृष्ण मंदिर परिसर में पिछले वर्ष रामलीला कार्यक्रम बभनी ब्लाक प्रमुख कोटे से चार कमरे बनने के लिए प्रस्तावित हुए जिस्म बीभा उपाध्याय द्वारा इसका विरोध कर निर्माण नहीं होने दिया। तब मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीगणेश तथा गांव वालों को जानकारी हुई तो गांव में तरह तरह की चर्चा होने लगी। गांव में अविश्वास तथा आक्रोश दिखाई देने लगी। गांव वालों के बीच गांव में महापंचायत में रामबृक्ष पनिका ने बताया कि हमारे साथ अन्याय हुआ है।जिस पर बैना के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय जाकर शिकायत पत्र सौंपा था जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित कर तहसीलदार दुद्धी को दिया गया। बुधवार शाम गांव में राधाकृष्ण मंदिर परिसर में चौपाल के माध्यम से सभी पत्रावली का अवलोकन कर ग्रामीणों का संयुक्त हस्ताक्षर कराकर जांच की। इस टीम में शामिल तहसीलदार दुद्धी अंजनी कुमार गुप्ता, कानून गो रामचंद्र दिवाकर, लेखपाल गौरव कुमार, रवि कुमार, अंकित सिंह सहित राधाकृष्ण मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष मंशा राम, इंद्रदेव प्रसाद, जगतलाल, सुरेश कुमार, बजिन्दर पाण्डेय, रमाशंकर, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.