ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news guruji found sleeping on chair in class video goes viral creates stir in education department

Chandauli News: कक्षा में कुर्सी पर सोते मिले गुरुजी, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप.

"शहाबगंज खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी"

chandauli

8:46 PM, Oct 8, 2025

Share:

Chandauli News: कक्षा में कुर्सी पर सोते मिले गुरुजी, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सहायक अध्यापक राजकुमार कक्षा के कमरे में कुर्सी पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि विद्यालय समय में जब बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, उसी दौरान राजकुमार कुर्सी पर आंख मूंदे आराम फरमा रहे थे। किसी ग्रामीण ने यह दृश्य कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। 

ग्रामीणों का कहना है कि जब नौनिहालों को शिक्षा देने वाले गुरुजी खुद ड्यूटी के दौरान सोते रहेंगे, तो बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा। अभिभावकों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे शिक्षकों के कारण सरकारी विद्यालयों की छवि धूमिल हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहाबगंज खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.