Chandauli News: बिना लाइसेंस चल रही आधा दर्जन मीट की दुकानें सीज, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई.
"प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन दुकानदारों के पास वैध लाइसेंस है, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। लेकिन बिना अनुमति व्यवसाय करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी"
chandauli
4:37 PM, Dec 10, 2025
Share:


कार्रवाई के दौरान मौजूद डीडीयू नगर के एसडीएम, सीओ और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। अवैध रूप से संचालित चिकन-मटन की दुकानों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार की सुबह कस्बे में कई दुकानों को सीज कर दिया। एसडीएम अनुपम मिश्र और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना, पुलिस बल के साथ अचानक निरीक्षण पर निकले और बिना लाइसेंस चल रही दुकानों की जांच की।
जांच के दौरान अधिकारियों ने करीब आधा दर्जन दुकानों को अवैध पाए जाने पर तुरंत प्रभाव से बंद कराते हुए सीज कर दिया। अधिकारियों ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी कि अब बिना वैध लाइसेंस के कोई भी दुकान संचालित नहीं होगी।
विज्ञापन
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन दुकानदारों के पास वैध लाइसेंस है, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। लेकिन बिना अनुमति व्यवसाय करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अचानक हुई इस कार्रवाई से मीट कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।



