ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news half a dozen officers found missing from the entire samadhan divas organized under the leadership of dm sp show cause notice

Chandauli News: डीएम एसपी के नेतृत्व में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से गायब मिले आधा दर्जन अधिकारी, कारण बताओ नोटिस जारी.

"जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनें और उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें"

chandauli

8:25 PM, Sep 6, 2025

Share:

Chandauli News: डीएम एसपी के नेतृत्व में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से गायब मिले आधा दर्जन अधिकारी, कारण बताओ नोटिस जारी.
logo

संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम चंद्र मोहन गर्ग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील. 

चंदौली। चकिया तहसील सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा, एक दर्जन से अधिक शिकायतों में टीम भेजकर समाधान के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनें और उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।  उन्हें राजस्व विभाग के लेखपालों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे लंबित प्रार्थना पत्रों को लटकाए नहीं और उनका जल्द से जल्द समाधान करें।

Img

जिलाधिकारी ने तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि वे लेखपालों के पास लंबित मामलों का प्रतिदिन फीडबैक लें और निष्पक्षता से निस्तारण करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के अंश निर्धारण में कोई कठिनाई नहीं आनी चाहिए और ऐसे मामलों को प्राथमिकता पर निपटाया जाना चाहिए। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी ने लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मौके का निरीक्षण करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

Img

उन्होंने कहा कि राजस्व टीमें गांव-गांव में कैंप लगाकर भूमि विवादों, अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्टर और आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाएं, ताकि पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जा सके। साथ ही, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का भी सर्वे करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बीडीओ को भी गांव में कैंप लगाकर सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करते रहें। इस अवसर पर पीडी, डीआरडीए, पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज, अधिशासी अभियंता विद्युत, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष और खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.