Chandauli News: संदिग्ध हालात में मिला एक निजी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन का अधजला शव.
"पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।"
chandauli
3:15 PM, Feb 20, 2026
Share:


मृतक लैब टेक्नीशियन उत्तम कुमार की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर वार्ड में शुक्रवार सुबह एक निजी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन का अधजला शव उसके किराए के कमरे से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान उत्तम कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से वाराणसी जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी गांव के निवासी बताए गए हैं और चंदौली के एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। वह राजीव नगर में किराए के कमरे में अकेले रहते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। खिड़की से झांकने पर अंदर फर्श पर जला हुआ शव दिखाई पड़ा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
प्रारंभिक चर्चा के मुताबिक रात के समय कमरे में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
