ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news hanumanpur colony became a pond for 11 months children forced to go to school in knee deep water

Chandauli News : 11 महीने से तालाब बनी हनुमानपुर कॉलोनी, घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे.

“चंदौली के शहरी क्षेत्र में जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। हनुमानपुर की एक कॉलोनी में पिछले करीब 11 महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गलियों में घुटनों तक पानी जमा होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।”

chandauli

6:18 PM, Aug 20, 2026

Share:

Chandauli News : 11 महीने से तालाब बनी हनुमानपुर कॉलोनी, घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे.
logo

प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : प्रदीप शर्मा (बबलू ), 

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास के दावों के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र के हनुमानपुर की एक कॉलोनी जलनिकासी की समस्या से जूझ रही है। बारिश का पानी गलियों और रास्तों में जमा होने से यहां रहने वाले करीब 50 परिवार परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है और कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका।

Img

स्थानीय निवासी जमालुद्दीन ने बताया कि वर्ष 2016 में लोगों ने यहां जमीन लेकर मकान बनाना शुरू किया था। धीरे-धीरे कॉलोनी में करीब 50 मकान बन गए, लेकिन जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी। उनके मुताबिक आसपास सड़क निर्माण तो हुआ, लेकिन कॉलोनी की गलियों और पानी की निकासी के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए गए। विधायक, वार्ड सदस्य और नगर पालिका के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। राजेंद्र पांडेय ने बताया कि बारिश का पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है और लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

विज्ञापन

Img

उनका कहना है कि यदि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाएगी।स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों से जल्द जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि कॉलोनी के लोगों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.