मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news havoc of high speed horrific collision between trailer trucks driver seriously injured

Chandauli News: तेज रफ्तार का कहर, ट्रेलर ट्रको की भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल.

"प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।"

chandauli

6:59 PM, Feb 3, 2026

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार का कहर, ट्रेलर ट्रको की भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल.
logo

दोनों ट्रकों की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुए ट्रक को देखते स्थानीय लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेडवा गांव के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रही ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पीछे वाले ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

Img

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत और कटर की मदद से घंटों बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला जा सका। घायल चालक की पहचान नासिर खान निवासी राजस्थान के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को तत्काल जिला अस्पताल चंदौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

Img

वहीं, हादसे के बाद कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.