मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news he was driving a stolen bike with a fake number plate caught by mughalsarai police

Chandauli News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था चोरी की बाइक, मुगलसराय पुलिस ने दबोचा.

“चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेखौफ घूम रहे युवक की चाल आखिरकार पुलिस ने पकड़ ली। चेकिंग के दौरान खुलासा हुआ कि बाइक चोरी की थी और उसकी पहचान छिपाने के लिए नंबर भी बदल दिया गया था।”

chandauli

4:14 PM, Jul 28, 2026

Share:

Chandauli News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था चोरी की बाइक, मुगलसराय पुलिस ने दबोचा.
logo

मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी बरामद बाइक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार शिवाला चौकी के सामने संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक युवक को रोककर उसकी मोटरसाइकिल के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में बाइक पर लगी नंबर प्लेट संदिग्ध मिली। सत्यापन करने पर पता चला कि वाहन का वास्तविक नंबर अलग है और मोटरसाइकिल चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में गिरफ्तार गोविन्द यादव निवासी नई बस्ती मवईकला, थाना मुगलसराय ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल कम कीमत पर खरीदी थी। उसे पहले से पता था कि बाइक चोरी की है। पहचान छिपाने के लिए उसने उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगवा दी थी और उसी से आवागमन कर रहा था।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की मोटरसाइकिल उसे किस व्यक्ति ने बेची थी और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.