Chandauli News: अवैध पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई.
"एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि बिना पंजीयन कोई भी अस्पताल या जांच केंद्र संचालित नहीं होने दिया जाएगा।"
chandauli
8:16 PM, Feb 12, 2026
Share:


सकलडीहा सीएचसी पर पैथलॉजी सेंटरों के बारे में जानकारी देते हुए एडीशनल सीएमओ डा.संजय सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। शासन के निर्देश पर जनहित में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को सीएचसी प्रशासन के साथ एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सकलडीहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की रूटीन जांच की गई।
जांच के दौरान एक पैथोलॉजी सेंटर का पंजीयन रिन्यूअल न पाए जाने पर उसे बंद कराने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही क्षेत्र के संचालकों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर संचालकों ने शटर गिरा दिए। सीएमओ डॉ. वाईके राय के निर्देश पर सकलडीहा तहसील क्षेत्र में बिना पंजीयन संचालित अस्पतालों और जांच केंद्रों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि बिना पंजीयन कोई भी अस्पताल या जांच केंद्र संचालित नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव, क्षितिज सिंह, उपेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
