Chandauli News: मोबाइल पर अचानक बजा हीट वेव अलर्ट, चंदौली समेत कई जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी.
"स्वास्थ्य विभाग और ज़िला प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। जरूरी होने पर सिर और मुंह ढंककर निकलने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।"
chandauli
4:18 PM, May 24, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर शनिवार दोपहर लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक अलर्ट मैसेज आने से हलचल मच गई। दोपहर करीब 3:15 बजे कई लोगों के मोबाइल फोन तेज कंपन और अलर्ट साउंड के साथ बजने लगे। स्क्रीन पर मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में चंदौली समेत पूर्वांचल के कई जिलों में अत्यधिक गर्मी और हीट वेव की चेतावनी दिखाई दी।
अलर्ट में चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, भदोही समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। अचानक मोबाइल पर आए इस इमरजेंसी अलर्ट को देखकर लोग कुछ देर के लिए घबरा गए। हालांकि प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और ज़िला प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। जरूरी होने पर सिर और मुंह ढंककर निकलने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।



