ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news heated argument between teachers in council school bsa asked for clarification

Chandauli News: परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण.

"बीएसए ने दोनों पक्षों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी"

chandauli

11:54 PM, Dec 18, 2025

Share:

Chandauli News: परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण.
logo

प्राथमिक विद्यालय भीसौड़ी, नियमताबाद, चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। नियामताबाद ब्लॉक अंतर्गत भिसौड़ी गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में गुरुवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि विद्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया और शिक्षण कार्य भी प्रभावित हुआ।

Img

जानकारी के अनुसार विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुचिता पांडे ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा के दौरान कुछ सहायक अध्यापक आपस में बातचीत कर रहे थे, जो उन्हें अनुचित लगा। इस पर आपत्ति जताने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग हुआ। प्रधानाध्यापिका का कहना है कि यह व्यवहार अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

Img

वहीं सहायक अध्यापक अविनाश सिंह ने प्रधानाध्यापिका के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाई से संबंधित कार्य समझा रहे थे। इसी दौरान प्रधानाध्यापिका ने उनसे अभद्रता से बात की और बच्चों के सामने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसका उन्होंने विरोध किया।

विज्ञापन

Img

विद्यालय में हुए इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बीएसए ने दोनों पक्षों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Img

फिलहाल, शिक्षकों के बीच हुए इस विवाद को लेकर विद्यालय और अभिभावकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.