Chandauli News: हाईवे पर ट्रेलर और ट्रक में जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक, घंटों चला रेस्क्यू.
"प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रेलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए थे और चालक अंदर ही फंस गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया।"
chandauli
8:48 PM, May 25, 2026
Share:


दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकलते स्थानीय लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: ओपी श्रीवास्तव, जिला मुख्यालय (चंदौली).
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के पास सोमवार को नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ट्रेलर आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकालने के लिए काफी देर तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रेलर के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर रायबरेली निवासी चालक राजकुमार (32) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रेलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए थे और चालक अंदर ही फंस गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
