मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news heavy collision between two trucks and a pickup two drivers escaped safely after conducting a rescue operation

Chandauli News: दो ट्रकों और पिकअप में जोरदार टक्कर, रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित निकल गए दो चालक.

“चंदौली में दो ट्रकों और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दो चालक वाहनों में फंस गए। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।”

chandauli

6:43 PM, Aug 17, 2026

Share:

Chandauli News: दो ट्रकों और पिकअप में जोरदार टक्कर, रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित निकल गए दो चालक.
logo

दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन के केबिन में फंसे चालक को निकालने का प्रयास करते स्थानीय लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेरवा गांव के पास रविवार को दो ट्रकों और एक पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक मोहम्मद अरबाज (35) निवासी बाबूसराय, भदोही और एक ट्रक चालक राजेंद्र पटेल (45) निवासी जमुई सिकंदरपुर, बलिया वाहनों में फंस गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मुगलसराय की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Img

फायर सर्विस कर्मियों ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे चालकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को सुरक्षित और जीवित अवस्था में बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

Img

फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्रवाई से दोनों फंसे चालकों को समय रहते बाहर निकाला जा सका। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य समाप्त किया गया। हादसे के कारण कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.