ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news heavy damage caused by strong storm power supply disrupted due to falling of trees 2000 chicks died in poultry farm

Chandauli News: तेज आंधी-तूफान से भारी नुकसान, पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप, पोल्ट्री फार्म में 2000 चूजों की मौत.

"ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रभावित परिवारों को राहत सहायता उपलब्ध कराने और क्षति का सर्वे कराने की मांग की है।"

chandauli

7:24 PM, Jun 10, 2026

Share:

Chandauli News: तेज आंधी-तूफान से भारी नुकसान, पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप, पोल्ट्री फार्म में 2000 चूजों की मौत.
logo

आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ पोल्ट्री फार्म

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मंगलवार की रात आई तेज आंधी और तूफान ने चहनियां ब्लॉक क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे धानापुर मुख्य मार्ग समेत विभिन्न फीडरों से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। वहीं, कई मकानों और टीनशेड को भी नुकसान पहुंचा है।

Img

आंधी के दौरान चहनियां निवासी गोलू यादव का पोल्ट्री फार्म बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टीनशेड ढहने से उसके नीचे दबकर करीब दो हजार चूजों की मौत हो गई। इस घटना से पोल्ट्री व्यवसायी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, खण्डवारी गांव में नन्दलाल यादव की मड़ई और गुमटी पर विशाल पेड़ गिर गया, जिससे हजारों रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उनकी पत्नी राधिका देवी घायल हो गईं। इसके अलावा चहनियां गांव में गणेश खरवार के मकान पर पेड़ गिरने से घर की बाउंड्रीवाल टूट गई। भलेहटा गांव में बिजली का पोल टूट गया, जबकि कई अन्य स्थानों पर विद्युत तारों पर पेड़ गिरने से मंगलवार रात करीब 10 बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी और उमस के बीच रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Img

बिजली विभाग की टीम जेई के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों के साथ युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी रही। जेई सुभाष यादव ने बताया कि आंधी के कारण कई स्थानों पर पोल और तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभागीय टीमें लगातार कार्य कर रही हैं और जल्द से जल्द सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को राहत सहायता उपलब्ध कराने और क्षति का सर्वे कराने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.