Chandauli News: कड़ाके की ठंड में असहाय और जरूरतमंद परिवारों को मिली राहत.
"विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के हर जरूरतमंद परिवार तक सहायता पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक है।"
chandauli
7:29 PM, Jan 17, 2026
Share:


जरूरतमंदों को कंबल वितरण करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली)
चंदौली। कड़ाके की ठंड के बीच सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को मानवीय पहल करते हुए ग्राम बगही पहुंचकर असहाय, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए। विधायक की इस पहल से ठंड से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली और गांव में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
कंबल वितरण के दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ठंड जैसे मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब परिवार ठंड के कारण परेशान न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के हर जरूरतमंद परिवार तक सहायता पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक है। ग्रामीणों ने विधायक द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की और ठंड के इस मौसम में मिली मदद के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सकलड़ीहा अवधेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख बरहनी महेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री छोटू सिंह, ग्राम प्रधान राकेश विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान सोनू सिंह, बीडीसी अमरनाथ राम सहित लब्बी सिंह, रामबदन मौर्या, रामलखन चौहान, हेमंत पांडेय, बबलू मौर्या, प्रमोद शर्मा, मदन सिंह और लल्लन सिंह समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



