मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news highway driver accused of attack stone pelting and looting of money in dispute over giving pass

Chandauli News: पास देने के विवाद में हाइवा चालक पर हमला, पथराव और रुपये लूटने का आरोप.

"शहाबगंज थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

8:08 PM, May 29, 2026

Share:

Chandauli News: पास देने के विवाद में हाइवा चालक पर हमला, पथराव और रुपये लूटने का आरोप.
logo

हमले में घायल हाईवे चालक और क्षतिग्रस्त हाईवे का दरवाजा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज(चंदौली).

चंदौली। जिले में सड़क पर पास देने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। गुरुवार की देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के नवहीं पुलिया के पास शुरू हुआ विवाद शहाबगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा पेट्रोल पंप तक पहुंच गया, जहां हाइवा चालक के साथ मारपीट और पथराव की घटना सामने आई। चालक ने हमलावरों पर 49 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Img

जानकारी के मुताबिक एक हाइवा वाहन गिट्टी खाली कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान नवहीं पुलिया के पास ऑटो चालक और हाइवा चालक के बीच साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआत में मामला सामान्य बहस तक सीमित था, लेकिन कुछ देर बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि ऑटो चालक अपने कुछ साथियों के साथ विशुनपुरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और हाइवा को रुकवा लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हाइवा पर पथराव भी किया गया, जिससे वाहन का शीशा टूट गया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

Img

हाइवा चालक बबलू ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसके पास रखे करीब 49 हजार रुपये भी छीन लिए। अचानक हुई घटना से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने के बाद मामला शांत हुआ। घटना के बाद चालक किसी तरह वाहन लेकर शहाबगंज थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.