Chandauli News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस टीम पुरस्कृत.
"एसपी आकाश पटेल ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। जो भी अपराधियों को शरण देगा, उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस का सख्त रुख साफ दिखाई दे रहा है।"
chandauli
8:19 PM, Apr 24, 2026
Share:


पुलिस टीम को पुरस्कृत करते पुलिस अधीक्षक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती और उसके नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। 21 अप्रैल को अलीनगर क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र भारती को 23 अप्रैल की रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली स्वाट और सर्विलांस टीम को ₹25,000 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, हत्या के प्रयास समेत 30 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को शरण देने वाले रिश्तेदारों के खिलाफ भी थाना सकलडीहा में अभियोग दर्ज किया जा रहा है। उन पर अपराधी को संरक्षण देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और लोकसेवक पर हमला करने जैसी धाराएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
मामले में फरार चल रहे धर्मेंद्र भारती के भाई भोला पर भी पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसपी आकाश पटेल ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। जो भी अपराधियों को शरण देगा, उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस का सख्त रुख साफ दिखाई दे रहा है।
