Chandauli News: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार.
"सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिलों में करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट, गैंगेस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।"
chandauli
10:42 AM, May 2, 2026
Share:


मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार शातिर चोर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना 1/2 मई की रात की है, जब पुलिस टीम राधे की मड़ई ग्राम सोनहुला के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नहर के रास्ते दो ट्रैक्टर आ रहे हैं, जो चोरी के हो सकते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन एक चालक ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मृत्युंजय कुशवाहा (32 वर्ष) निवासी तरांव थाना रामपुर मझवां जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर, एक ट्राली, एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अनंत भार्गव, चौकी प्रभारी अमित सिंह, उपनिरीक्षक जमीलुद्दीन खान, उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
