मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news history sheeter who carried out the deadly attack arrested knife used in the crime recovered

Chandauli News: जानलेवा हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद.

"पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मुगलसराय थाने का हिस्ट्रीशीटर है। कुछ दिनों पूर्व कैलाशपुरी क्षेत्र में उसका एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। दो जून की रात पुनः विवाद होने पर उसने चाकू से हमला कर दिया और घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था।"

chandauli

7:03 PM, Jun 3, 2026

Share:

Chandauli News: जानलेवा हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद.
logo

मुगलसराय पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार कैलाशपुरी महमूदपुर निवासी रामलखन गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पिता मुन्नका प्रसाद गुप्ता पर गुरुद्वारा के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास राकेश कुमार गिरी उर्फ विजय गिरी ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मुन्नका प्रसाद गुप्ता का इलाज वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर बीएचयू में चल रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविनगर काली मंदिर मोड़ के पास से आरोपी राकेश कुमार गिरी उर्फ विजय गिरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू बरामद हुआ। इसके आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा भी बढ़ाई गई है।


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार गिरी उर्फ विजय गिरी पुत्र गौरी शंकर गिरी निवासी पटेल नगर, थाना मुगलसराय का रहने वाला है। उसके खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, गुंडा नियंत्रण और अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मुगलसराय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.