ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news history sheeter who stole from house arrested silver bangle and four thousand rupees recovered

Chandauli News: घर में घुसकर चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चांदी के कड़े और चार हजार रुपये बरामद.

“चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र में घर की आलमारी से चांदी के कड़े और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के चांदी के कड़े और चार हजार रुपये बरामद किए हैं।”

chandauli

8:54 PM, Nov 1, 2026

Share:

Chandauli News: घर में घुसकर चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चांदी के कड़े और चार हजार रुपये बरामद.
logo

सकलडीहा पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के जलालपुर दरियापुर गांव में घर की आलमारी से चांदी के कड़े और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। गांव निवासी जयशंकर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात चोर छत के रास्ते उनके घर में घुसा और आलमारी में रखी एक जोड़ी चांदी की कड़ी तथा पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर घटना में विकाश कुमार उर्फ छोटू उर्फ छोटकन पुत्र सियाराम निवासी दरियापुर का नाम सामने आया। इसके बाद सकलडीहा पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 8:30 बजे घरचित नहर मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी चांदी की कड़ी और चार हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में चोरी का माल बरामद होने से संबंधित धारा भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

गिरफ्तार विकाश कुमार की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2017 से 2021 के बीच चोरी, चोरी का माल रखने, गुंडा निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र प्रसाद रावत, उपनिरीक्षक विजयशंकर चौहान, कांस्टेबल हृदेश चक्रवर्ती और प्रश्विन कुमार दूबे शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.