मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news hit by a speeding car two youths seriously injured bike cycle and car damaged

Chandauli News: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, बाइक, साईकिल और कार क्षतिग्रस्त.

"बलुआ थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कि जा रही है।"

chandauli

5:08 PM, Feb 16, 2026

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, बाइक, साईकिल और कार क्षतिग्रस्त.
logo

टक्कर मारने वाली कार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा पेट्रोल पंप के सामने सोमवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक महिला को मामूली चोट के बाद उपचार कर घर भेज दिया गया।

Img

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यूपी 67 आर 7001 नंबर की डिजायर कार चंदौली की ओर से सैदपुर की तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी। पेट्रोल पंप के पास साइड से गुजर रहे बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए कार चालक ने निकलने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़ी तीन बाइक, दो साइकिल और एक बिजली के खंभे को क्षतिग्रस्त करते हुए खेत में जा गिरी।

विज्ञापन

Img

सूचना मिलते ही बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखी। दुर्घटना की चपेट में आई बाइकों और साइकिलों को थाने भेजा गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रितेश जायसवाल ने बताया कि तीन लोगों की जांच की गई, जिनमें दो पुरुषों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.