Chandauli News: रील बनाने का शौक बना काल, हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, मामा की मौत, भांजा गंभीर.
"यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि रील और सोशल मीडिया की दीवानगी किस तरह युवाओं की जान पर भारी पड़ रही है।"
chandauli
7:23 PM, Feb 5, 2026
Share:


नेशनल हाइवे 19 पर ट्रक के पीछे घुसी बाइक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता क्रेज अब जानलेवा साबित होने लगा है। युवा अपनी और अपनों की सुरक्षा को दरकिनार कर खतरनाक स्टंट और वीडियो बनाने में जुटे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे पर रील बनाने के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 12 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक हाईवे पर चलते हुए वीडियो बना रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक सामने खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मामा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा भांजा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि रील और सोशल मीडिया की दीवानगी किस तरह युवाओं की जान पर भारी पड़ रही है।
