Chandauli News: पुलिस और होमगार्ड में चयनित दो युवाओं का सम्मान, खेतों में सब्जियां बेचकर राहुल ने की थी पढ़ाई.
“चंदौली के धानापुर क्षेत्र के नौली गांव के दो युवाओं का उत्तर प्रदेश पुलिस और होमगार्ड में चयन होने पर सम्मानित किया गया। खास बात यह है कि राहुल मौर्य खेतों में सब्जियां उगाकर और उन्हें बाजार में बेचकर अपनी पढ़ाई का खर्च जुटाते थे। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।”
chandauli
8:38 PM, Nov 17, 2026
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर क्षेत्र के निरापुर में उत्तर प्रदेश पुलिस और होमगार्ड में चयनित नौली गांव के दो युवाओं को सम्मानित किया गया। मां पुनवासी सेवा समिति की ओर से संचालित अंश कंप्यूटर ऑफ एजुकेशन सेंटर और अनुज डिजिटल लाइब्रेरी की ओर से तोरवा चौराहा स्थित संस्थान परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
नौली गांव निवासी दीपक मौर्य पुत्र सूरत कुशवाहा का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है। वहीं, इसी गांव के राहुल मौर्य पुत्र बैकुंठ मौर्य उत्तर प्रदेश होमगार्ड में चयनित हुए हैं। राहुल मौर्य की सफलता की कहानी क्षेत्र के युवाओं के लिए खास प्रेरणा है। वह पढ़ाई के साथ खेतों में काम करते थे और सब्जियां उगाकर बाजार में बेचते थे। इससे मिलने वाली रकम से अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च उठाते थे। उनकी मेहनत और लगन की गांव में सराहना हो रही है।
विज्ञापन
अंश कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर डॉ. रिंकू कुमार राव ने कहा कि युवाओं को देश सेवा के साथ समाज सेवा को भी अपना उद्देश्य बनाना चाहिए। ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करके युवा देश और समाज के विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने दोनों युवाओं की सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। समारोह में पप्पू राजा, नित्यानंद यादव, दिव्यांशु प्रताप सिंह, गौरव प्रसाद और सौरभ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


