Chandauli News : नव नियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का सम्मान, विधायक सुशील सिंह ने संगठन मजबूती पर दिया जोर.
“धानापुर में आयोजित सम्मान समारोह में नव नियुक्त भाजपा पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। विधायक सुशील सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।”
chandauli
6:39 PM, Aug 20, 2026
Share:


नव नियुक्त महामंत्री सूजी जायसवाल को सम्मानित करते शहीद राजा भाजपा विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर विकासखंड के सभागार में आयोजित समारोह में नव नियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। विधायक सुशील सिंह ने सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि नए दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश आता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने तथा संगठन को मजबूत करने में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम करें। नवनियुक्त महामंत्री सुजीत जायसवाल ने कहा कि वह राष्ट्र की भावना से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली ने भी पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी का पूरी तरह पालन करने और संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण के बल पर लगातार जनसेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। समारोह में नवनियुक्त जिला मंत्री भगवती तिवारी सहित रमेश त्रिवेदी, चंद्रभान मौर्य, मृत्युंजय सिंह दीपू, रामजी कुशवाहा, विकास राजभर, राधे रमण सिंह, रमेश यादव और विजयी बिंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश तिवारी ने किया।
