Chandauli News: सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, योगदान को याद कर सभी की आंखें हुई नाम.
"सेवानिवृत हुये शिक्षक और सकलडीहा ब्लाक अध्यक्ष जय नारायण यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ बिताया गया समय उनके जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। स्मार्टनेस के साथ-साथ शिक्षको कों स्किल भी बढ़ाना जरूरी है। क्योंकि यही समय की मांग है। उन्होंने सुदामा और कृष्णा की कहानी का उदाहरण दिया तो वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गई।"
chandauli
9:13 PM, Apr 3, 2026
Share:


विदाई समारोह में शिक्षकों को संबोधित करते बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सकलडीहा तहसील के धरहरा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जहां शिक्षकों के योगदान को याद कर उन्हें सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है, जो न केवल बच्चों को शिक्षित करता है, बल्कि समाज को दिशा भी देता है। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों की वर्षों की सेवा को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनका अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कई शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए भावुक क्षण व्यक्त किए। सेवानिवृत हुये शिक्षक और सकलडीहा ब्लाक अध्यक्ष जय नारायण यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ बिताया गया समय उनके जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। उन्होंने युवा शिक्षकों से कहा कि स्मार्टनेस के साथ-साथ स्किल को भी बढ़ाना जरूरी है। क्योंकि यही समय की मांग है। उन्होंने सुदामा और कृष्णा की कहानी का उदाहरण दिया तो वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गई। विशिष्ट अतिथि सकलडीहा खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने भी शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन आलोक पांडे द्वारा किया गया।
