ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news hope of paddy seed stock increased in the district mp darshana singh met cm yogi

Chandauli News: जनपद में धान बीज भंडार की उम्मीद बढ़ी, सांसद दर्शना सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात.

“चंदौली में धान बीज भंडार की स्थापना को लेकर पहल तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के क्रियान्वयन में प्रदेश सरकार से सहयोग मांगा। इस परियोजना से जिले के किसानों को गुणवत्तापूर्ण धान बीज उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।”

chandauli

11:58 AM, Nov 7, 2026

Share:

Chandauli News: जनपद में धान बीज भंडार की उम्मीद बढ़ी, सांसद दर्शना सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात.
logo

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करतीं राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिले में धान बीज भंडार की स्थापना को लेकर राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चंदौली में धान बीज भंडार स्थापित करने के मुद्दे पर चर्चा करते हुए परियोजना के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सरकार से आवश्यक सहयोग देने का आग्रह किया। सांसद ने बताया कि इस महत्वपूर्ण विषय को पहले राज्यसभा में भी उठाया गया था और केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद अब इसे धरातल पर उतारने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

धान बीज भंडार का मुद्दा सांसद दर्शन सिंह ने राज्यसभा में उठाते हुए किसानों के हित में इस परियोजना को मंजूरी देने की मांग की थी। उनका कहना था कि धान की खेती के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। अब मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद इस परियोजना को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि, भंडार की स्थापना और संचालन की प्रक्रिया अभी आगे बढ़नी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सांसद दर्शन सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस पहल से चंदौली के किसानों को गुणवत्तापूर्ण धान बीज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। इससे जिले के कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। पूर्वांचल के प्रमुख धान उत्पादक जिलों में शामिल चंदौली में धान बीज भंडार की स्थापना किसानों के लिए महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.