Sonbhadra News: पांच महीने में ही उखड़ गई पोखरा-चैनपुर संपर्क मार्ग की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल.
बभनी क्षेत्र के मधुघुटरा मोड़ से पोखरा-चैनपुर संपर्क मार्ग की तीन किलोमीटर सड़क मरम्मत के पांच-छह महीने में ही उखड़ गई। जगह-जगह गड्ढे और दरारें होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है।
sonbhadra
2:42 PM, Nov 7, 2026
Share:


पांच महीने में ही उखड़ गई पोखरा-चैनपुर सड़क, जगह-जगह गिट्टियां बिखरीं और बने गड्ढे।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के पोखरा चैनपुर सम्पर्क मार्ग छै महीने में ही सड़क पूरी तरह से उखड़ गई और जगह-जगह गड्ढे हो गए। सड़क जगह-जगह से टूट गई है। डामर उखड़ने से सड़क में गड्ढे बन गए हैं। सड़क के किनारों की हालत तो सबसे ज्यादा खराब हो रही है। किनारों से गिट्टी निकल रहीं है। बभनी क्षेत्र मधुघुटरा मोड़ से पोखरा चैनपुर सम्पर्क मार्ग के लिए बनी तीन किलोमीटर लंबी सड़क पांच छै माह भी नहीं टिक पाई पिछले कई सालों से सड़क की हालत बेहद जर्जर थी। यह सड़क पोखरा, चैनपुर,मुनगाडीह, चकसानी, मचबन्धवां, तेनदुवल, धनवार आदि गांव होते हुए छत्तीसगढ़ को जोड़ती है। इस सड़क के माध्यम से स्थानीय लोगो का बभनी अम्बिकापुर मार्ग में अधिकतर आना जाना रहता है। जिससे सड़क पर वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है। दर्जनों गांवों के लोग इसी सड़क का रोजाना इस्तेमाल करते हैं। काफी शिकायतों के बाद करीब पांच माह पूर्व सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हुआ। सड़क मरम्मत के बाद लोगों ने कुछ राहत महसूस की, परंतु लोगों को यह राहत ज्यादा दिन नसीब नहीं हुई। पांच छै महीने में ही सड़क पूरी तरह से उखड़ गई और जगह-जगह गड्ढे हो गए। सड़क जगह-जगह से टूट गई है। डामर उखड़ने से सड़क में गड्ढे बन गए हैं। आये दिन राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण निर्धारित मापदंडों पर नहीं हुआ है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। बरसात से पहले जल्दबाजी में सड़क का निर्माण किया। जगह-जगह गड्डों में तब्दील हो गई ग्रामीणों ने विरोध किया तो ठेकेदार निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवालिया निशान है। सड़क में इस्तेमाल निर्माण सामग्री की जांच होनी चाहिए।सड़क छै माह में जगह-जगह से उखड़ गई एवं दरारें पड़ गई है। हमारी मांग है सड़क का पुनः निर्माण कार्य किया जाए, अन्यथा सड़क के दोबारा उखड़ने की संभावना बनी रहेगी और इस तरह की लापरवाह ठेकेदारों के प्रति कार्यवाही अमल में लाई जाए ताकि अन्य जगह इस तरह से गुणवत्ताहीन निर्माण नही न हो ग्रामीण राजकुमार राजेश कुमार श्याम जी, महेन्द्र, ईश्वर प्रसाद,राम प्रताप, विकास,अशोक, संतोष आदि ने जिलाधिकारी का ध्यानाकर्षित करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।


