ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news horrible head on collision between two bikes three youths seriously injured 2 referred to trauma center

Chandauli News: दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, 2 ट्रामा सेंटर रेफर.

"घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंची चकरघट्टा पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और फरार बाइक चालक की तलाश में जुट गयी है। इस दौरान लोकगीत गायक रामजन्म जांबाज भी जानकारी मिलते हैं नौगढ़ सीएचसी पहुंच गए"

chandauli

9:51 AM, Nov 4, 2025

Share:

Chandauli News: दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, 2 ट्रामा सेंटर रेफर.
logo

घायलों को नौगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष कुमार, नौगढ़.चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बैरगाड़ और चिकनी मोड़ के समीप सोमवार की रात लगभग 8 बजे दो बाइको की आमने-सामने भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को नौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दो लोगों की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Img

जानकारी के अनुसार बाघी गांव निवासी राजेश (30) किसी काम से बैरगाड़ गांव गए थे। काम समाप्त होने के बाद बैगाड़ गांव निवासी दीपक (18) पुत्र बाबूलाल यादव और संदीप (28) पुत्र कांत यादव के साथ बाइक से नौगढ़ मार्केट आ रहे थे। इसी दौरान बैरगाड़ और चिकनी मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

Img

रास्ते से गुजर रहे लोगो ने घटना को देखकर तत्काल स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. सत्यम सिंह व स्वास्थ्यकर्मी सौरभ कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर राजेश और दीपक को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीएचसी पहुंची चकरघट्टा पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और फरार बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.