Chandauli News: हाईटेंशन तार टूटने से घर में लगी आग, करीब 13 लाख रुपये का नुकसान
"बिजली विभाग के जेई पत्तू राम ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है"
chandauli
9:04 PM, Dec 23, 2025
Share:


बरठी गांव में आग लगने से जला हुआ सामान देखते हुए परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बरठी गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर एक घर पर गिर गई, जिससे शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा टीवी, सोफा, अलमारी समेत साड़ियां और आभूषण जलकर राख हो गए। इस हादसे में पीड़ित परिवार को करीब 13 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार, बरठी गांव निवासी मालती देवी सोमवार को किसी काम से सकलडीहा अपने रिश्तेदार के यहां गई थीं। घर पर उनका नाती सुभरत कुमार था, जो मंगलवार सुबह किसी कार्य से गांव में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर घर में लगे केबिल पर लटक गया। इसके बाद हुए शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई।
आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के संविदाकर्मियों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर टूटे तार को काटकर हटाया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
पीड़िता मालती देवी ने बताया कि आगजनी में लगभग 13 लाख रुपये का घरेलू सामान और आभूषण जलकर नष्ट हो गया है। घटना के बाद मालती देवी, उनकी बहू किरण देवी, आदित्य कुमार और सुभरत कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिजली विभाग के जेई पत्तू राम ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ



