Chandauli News: खरपतवार झाड़ियों में कैसे होगी छठ पूजा.
"बाबा कीनाराम मठ-रामशाला और रामसरोवर मंदिर के तालाबों की सफाई अभी तक पूरी नहीं हुई है। यहाँ हजारों व्रती आते हैं, लेकिन घनी झाड़ियों, बरसात के बाद बंद रास्तों और बदबू के कारण स्नान व पूजा में परेशानी होगी और जहरीले जीवों का खतरा भी बना है"
chandauli
9:56 AM, Oct 25, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा अब सिर्फ दो दिन दूर है। पर रामगढ़ के गांवों के तालाब और घाट खरपतवार, जलकुंभी और गंदगी से ढके होने के कारण पूजा के लिए असुविधाजनक हैं। व्रती महिलाओं के लिए लंबे समय तक पानी में खड़े होकर आराधना करना मुश्किल होगा।
चहनिया क्षेत्र के बाबा कीनाराम मठ-रामशाला और रामसरोवर मंदिर के तालाबों की सफाई अभी तक पूरी नहीं हुई है। यहाँ हजारों व्रती आते हैं, लेकिन घनी झाड़ियों, बरसात के बाद बंद रास्तों और बदबू के कारण स्नान व पूजा में परेशानी होगी और जहरीले जीवों का खतरा भी बना है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत राजेश सिंह व अन्य अधिकारियों से सफाई की मांग की, लेकिन सफाईकर्मियों ने अधूरी सफाई की, जिससे नाराज़गी फैल गई है।



