मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news hridaypur school teacher nand kumar sharma will be honored in lucknow

Chandauli News: हृदयपुर विद्यालय के शिक्षक नंद कुमार शर्मा लखनऊ में होंगे सम्मानित.

"नंद कुमार शर्मा की मेहनत का ही परिणाम है कि अब तक करीब 60 छात्र इस छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होकर लाभान्वित हो चुके हैं। वे बच्चों को स्कूल समय के बाद और छुट्टियों में भी अतिरिक्त कक्षाएं देकर तैयारी कराते हैं। मॉडल पेपर, ओएमआर शीट अभ्यास और जरूरी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर वे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते हैं।"

chandauli

7:43 PM, Apr 18, 2026

Share:

Chandauli News: हृदयपुर विद्यालय के शिक्षक नंद कुमार शर्मा लखनऊ में होंगे सम्मानित.
logo

शिक्षक नंद कुमार शर्मा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर के शिक्षक नंद कुमार शर्मा को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 19 अप्रैल को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा में छात्रों को लगातार सफलता दिलाने पर उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।

राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, प्रयागराज के प्राचार्य द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यह सम्मान समारोह लखनऊ के रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल, इंदिरा नगर में आयोजित होगा। हर वर्ष जिन विद्यालयों के पांच से अधिक छात्र इस परीक्षा में सफल होते हैं, वहां के शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।

विज्ञापन

नंद कुमार शर्मा की मेहनत का ही परिणाम है कि अब तक करीब 60 छात्र इस छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होकर लाभान्वित हो चुके हैं। वे बच्चों को स्कूल समय के बाद और छुट्टियों में भी अतिरिक्त कक्षाएं देकर तैयारी कराते हैं। मॉडल पेपर, ओएमआर शीट अभ्यास और जरूरी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर वे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते हैं। इस परीक्षा में सफल छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक हर वर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति मिलती है, यानी कुल ₹48,000 की सहायता दी जाती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी मदद मिलती है। विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे शिक्षकों से बच्चों को नई प्रेरणा मिलती है और शिक्षा के प्रति उनका रुझान और मजबूत होता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.