मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news huge collision between two bikes one dead two injured one referred to trauma center

Chandauli News: दो बाइकों की की जबरदस्त टक्कर, एक की मौत दो घायल, एक ट्रामा सेंटर रेफर.

"जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि एक युवक को मृत अवस्था में लाया गया था। एक घायल की स्थिति गंभीर थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। एक अन्य घायल का इलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं। आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई, आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े।"

chandauli

5:52 PM, Feb 22, 2026

Share:

Chandauli News: दो बाइकों की की जबरदस्त टक्कर, एक की मौत दो घायल, एक ट्रामा सेंटर रेफर.
logo

पोस्टमार्टम हाउस पर इकट्ठा परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़या गांव के समीप चंदौली बबुरी रोड पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें तेज गति में थीं, तभी अचानक आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 28 वर्षीय इंदल यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल सुनील मौर्या और युवती रजनी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुनील मौर्या की हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि रजनी का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक इंदल यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि एक युवक को मृत अवस्था में लाया गया था। एक घायल की स्थिति गंभीर थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। एक अन्य घायल का इलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं। आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई, आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े। एक युवक वहीं पड़ा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।”


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.