Chandauli News: दो बाइकों की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर, एक युवक की हालत गंभीर.
"धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि बड़ौरा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति घायल था, जबकि दूसरा बाइक सवार वहां से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है"
chandauli
8:01 PM, Nov 24, 2025
Share:


घायल युवक को अस्पताल पंहुचाते थानाध्यक्ष
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 5 बजे नरौली-बड़ौरा नहर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
घायल युवक की पहचान भदाहूं निवासी सूरज राम (22 वर्ष) पुत्र भुट्टन के रूप में हुई है। बताया गया कि सूरज अमादपुर की ओर से अपनी बाइक से धानापुर की तरफ घर लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की सूचना राहगीरों ने धानापुर पुलिस को दी थी।
धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि बड़ौरा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति घायल था, जबकि दूसरा बाइक सवार वहां से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है।



