मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news human rights commission is strict in rohitash pal murder case sought clarification from sp

Chandauli News: रोहिताश पाल हत्याकांड में मानवाधिकार आयोग सख्त, एसपी से मांगा स्पष्टीकरण.

"एडवोकेट खालिद वकार आबिद ने कहा कि यह मामला केवल हत्या का नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और मानवाधिकारों की रक्षा से जुड़ा है। उन्होंने सीबीआई जांच, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई है।"

chandauli

11:52 PM, Mar 22, 2026

Share:

Chandauli News: रोहिताश पाल हत्याकांड में मानवाधिकार आयोग सख्त, एसपी से मांगा स्पष्टीकरण.
logo

मृतक दवा व्यवसाई कि फ़ाइल फोटो, हत्या कर भागता शूटर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय के दवा व्यवसायी रोहिताश पाल हत्याकांड में राज्य मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए चंदौली पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और समय पर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत न किए जाने पर आयोग ने नाराजगी जताई है। गौरतलब है कि 18 नवंबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डीडीयू नगर स्थित जीटी रोड पर अज्ञात हमलावरों ने रोहिताश पाल को सिर में गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

इस मामले में मानवाधिकार कार्यकर्ता व सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट खालिद वकार आबिद ने 25 नवंबर 2025 को आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में करीब 29 बिस्वा बहुमूल्य जमीन (लगभग 58 करोड़ रुपये) को लेकर हत्या की साजिश की आशंका जताई गई है, जिसमें भूमाफिया व प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाया गया। आयोग ने इस प्रकरण को केस संख्या 26227/24/19/2025 के रूप में दर्ज कर 21 जनवरी 2026 को जांच रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद 6 फरवरी 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) की ओर से रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसका आयोग ने अवलोकन किया।

विज्ञापन

10 मार्च 2026 को आयोग ने निर्देश दिया कि जांच रिपोर्ट की प्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई जाए और 27 अप्रैल 2026 तक आपत्ति या अतिरिक्त साक्ष्य प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है।एडवोकेट खालिद वकार आबिद ने कहा कि यह मामला केवल हत्या का नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और मानवाधिकारों की रक्षा से जुड़ा है। उन्होंने सीबीआई जांच, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई है।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.