Chandauli News: मानवता हुई शर्मसार, बड़े नाले में मिला नवजात का शव, इलाके में मचा हड़कंप.
"मुग़लसराय थानाध्यक्ष विजय राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से नवजात के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। प्रारंभिक तौर पर शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया।"
chandauli
8:48 PM, May 23, 2026
Share:


घटना की जानकारी होने पर मौके पर इकट्ठी भीड़ पहुंची पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित सुपर मार्केट के पास बड़े नाले में शनिवार दोपहर नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार अपराह्न करीब एक बजे स्थानीय लोगों की नजर सुपर मार्केट के पास बड़े नाले में पड़े नवजात शिशु के शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुग़लसराय थानाध्यक्ष विजय राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से नवजात के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। प्रारंभिक तौर पर शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होते ही मौके पर सीओ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अरुण कुमार सिंह भी पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पुलिस कर्मियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को यहां कौन फेंककर गया।
