मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news hundreds of forest dwelling women surrounded the dm office in protest against the liquor shop

Chandauli News: शराब की दुकान के विरोध में सैकड़ों वनवासी महिलाओं ने घेरा डीएम कार्यालय.

"अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच की रिपोर्ट पर ग्रामीणों की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं जमसोती गांव की महिलाओं ने साफ कर दिया है कि गांव में शराब की दुकान खुलने के खिलाफ उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।"

chandauli

7:50 PM, Jun 24, 2026

Share:

Chandauli News: शराब की दुकान के विरोध में सैकड़ों वनवासी महिलाओं ने घेरा डीएम कार्यालय.
logo

डीएम के चेम्बर के बाहर नाराज महिलाओं को समझाती महिलाओं के नेतृत्व कर रही नीतू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर. 

चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सुदूर वनवासी बहुल जमसोती गांव में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में सोमवार को सैकड़ों महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंच गईं। महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर गांव में शराब की दुकान न खोले जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि यदि गांव में ठेका खुल गया तो मजदूर परिवारों की कमाई शराब में बर्बाद हो जाएगी और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

Img

महिलाओं ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और बताया कि जमसोती गांव की अधिकांश आबादी कोल आदिवासी और अनुसूचित जाति समुदाय की है, जो दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार चलाती है। गांव में शराब की दुकान खुलने से घरेलू हिंसा, आर्थिक संकट और सामाजिक समस्याएं बढ़ने की आशंका है। महिलाओं ने भावुक होकर कहा कि उनके गांव के लोग रोज कमाकर खाने वाले हैं, ऐसे में शराब की उपलब्धता से परिवार टूट जाएंगे और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। प्रदर्शन में शामिल वनवासी महिला आरती देवी ने कहा कि गांव की महिलाएं किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं चाहतीं। उनका कहना था कि गरीब मजदूरों की पूरी कमाई शराब में चली जाएगी, जिससे महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होंगे। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रशासन से गांव में ठेका न खोलने की अपील की। 

विज्ञापन

Img

वहीं, क्षेत्र में वनवासी समुदाय के उत्थान के लिए कार्य कर रहीं समाजसेवी नीतू सिंह ने बताया कि जमसोती गांव में प्रस्तावित कंपोजिट शराब की दुकान के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं जिलाधिकारी से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की चिंता जायज है और प्रशासन को उनकी बात गंभीरता से सुननी चाहिए। महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने तत्काल नौगढ़ एसडीएम और आबकारी विभाग के अधिकारियों को मौके पर जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने आश्वासन दिया कि यदि जांच में महिलाओं की आपत्तियां सही पाई गईं तो संबंधित शराब की दुकान को वहां से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.