ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news hundreds of girl students took out tricolor rally syedaraja echoed with bharat mata ki jai

Chandauli News: सैकड़ों छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा सैयदराजा.

“चंदौली के सैयदराजा में तिरंगा रैली के दौरान छात्राओं का जोश देखने लायक रहा। हाथों में तिरंगा लेकर निकली सैकड़ों छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली लोहिया नगर नहर तक पहुंची।”

chandauli

9:18 AM, Aug 14, 2026

Share:

Chandauli News: सैकड़ों छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा सैयदराजा.
logo

तिरंगा रैली निकलती राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 अगस्त को सैयदराजा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय से तिरंगा रैली निकाली गई। महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर रैली लोहिया नगर नहर तक पहुंची। वरिष्ठतम प्राध्यापक डॉ. रवि प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

Img

रैली में सैकड़ों छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुईं। छात्राओं ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘15 अगस्त जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। रैली के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम संयोजक अनुराग सिंह के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक और कर्मचारी भी रैली में शामिल रहे। इस दौरान डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. सर्वेश तिवारी समेत अन्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.