Chandauli News: पारिवारिक विवाद से आहत युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान.
"पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।"
chandauli
8:24 PM, Feb 9, 2026
Share:


पोस्टमार्टम हाउस चंदौली पर रोते बिलखते परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पिंटू वर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नौबतपुर का निवासी था और पिछले कई वर्षों से सैयदराजा थाना क्षेत्र के भतीजा रोड के पास रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार, रविवार रात मृतक की मां उसके घर आई थी, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। सोमवार सुबह मां के वापस लौटने के बाद युवक मानसिक तनाव में आ गया, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
